ट्रेन में आया हार्ट अटैक, नर्सिंग स्टूडेंट ने बचाई जान:20 मिनट तक सीपीआर दी
नागौर। चलती ट्रेन में एक युवक को हार्ट अटैक आ गया। इसी दौरान कोच में सफर कर रही नर्सिंग की छात्रा ने सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। ट्रेन में सफर करते हुए अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी थी। मामला 9 सितंबर की शाम को मकराना से परबतसर जा रही ट्रेन का है। छात्रा अपने नर्सिंग का एग्जाम देकर अपने घर परबतसर लौट रही थी। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एम्स रायपुर से बीएससी नर्सिंग की छात्रा प्राची व्यास (26) नर्सिंग एग्जाम देकर लौट रही थी। इस दौरान उसी ट्रेन में सफर कर रहे ओमप्रकाश नायक निवासी सांचौर को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परबतसर की प्राची व्यास ने समझदारी दिखाते हुए सीपीआर देकर जान बचा ली। प्राची ने उपचार मिलने तक लगातार ओमप्रकाश की पल्स भी चेक करती रही।





