शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां
चूरू शहर में अनैतिक गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को कालिका टीम ने कार्रवाई की। टीम ने लोहिया कॉलेज के पास नई सड़क स्थित होटल स्वागतम और एक कैफे पर अचानक दबिश दी। इस दौरान होटल के कमरों में कॉलेज के युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में पाए गए। जानकारी के अनुसार होटल में आधे घंटे के लिए 600 रुपए में कमरे उपलब्ध कराए जा रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दबिश के दौरान पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया। वहीं 18 साल से कम आयु की 2 युवतियों को पूछताछ और सख्त चेतावनी के बाद मौके से ही भेज दिया गया।

कालिका टीम प्रभारी कौशल्या ने बताया कि पकड़े गए युवक-युवतियां चूरू शहर और आसपास के गांवों के निवासी हैं, जो कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि युवकों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। गौरतलब है कि शहर के कई होटलों, कैफे और स्पा सेंटरों में इस प्रकार की गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही हैं। पुलिस ने ऐसे संदिग्ध स्थानों को पहले ही चिन्हित कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर कार्रवाई की योजना बनाई गई है, जिससे शहर में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

  • Related Posts

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल जयपुर के जगतपुरा के पास विधानी में उधार के पैसों के विवाद…

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के पंचायत समिति भवन में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई…

    You Missed

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर के लालगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

    रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

    रॉन्ग साइड आकर तेज रफ्तार डंपर ने कांस्टेबल को 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद

    बीकानेर इस जगह आखिर क्यों लागू की निषेधाज्ञा, प्रशासन ने आदेश जारी कर प्रवेश भी किया बंद