बीकानेर: सेना भर्ती में दौड़ते युवक को हार्ट-अटैक, हॉस्पिटल में दम तोड़ा
जोधपुर में सेना भर्ती में दौड़ते हुए 22 साल के युवक को साइलेंट अटैक आ गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) का रहने वाला मुन्नीराम 21 अगस्त को मंडोर के सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंपस में पहुंचा था। हादसे के बाद उसे मथुरा दास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। शुक्रवार (22 अगस्त) सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई। मुन्नीराम के भाई रामनिवास ने बताया कि दौड़ के दौरान वो पहले फिनिशिंग लाइन के पास गिर गया। इसके बाद फिर दौड़ने की कोशिश की, लेकिन बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद वह उठ नहीं पाया। उसे पहले मंडोर के हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां से उसे एमडीएम में रेफर किया गया था। जहां उसकी 22 अगस्त को मौत हो गई।





