पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के घर के आगे से बाइक उड़ा ले गया चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के घर के आगे से बाइक उड़ा ले गया चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

बीकानेर। बीकानेर में बाइक चोरी की हर रोज दो से तीन घटनाएं हो रही है। इस बीच चोर ने इतना हौंसला दिखा दिया है कि पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और वर्तमान कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के घर के आगे से बाइक चोरी हो गई है। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर नयाशहर पुलिस तलाश कर रही है।

पूर्व नहर मंत्री देवी सिंह भाटी और भाजपा विधायक अंशुमान सिंह भाटी के जस्सूसर गेट स्थित निवास के बाहर 16 नवंबर को ये चोरी हुई थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। एक अज्ञात युवक भाटी के घर के आगे बाइक पर आकर बैठ गया। कुछ देर तक उसने इधर-उधर नजर दौड़ाई। फिर गाड़ी पर बैठकर सेल्फ स्टार्ट करके निकल गया। सफेद रंग की टी शर्ट और पीछे बने एक चित्र से उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। विधायक ऑफिस में काम करने वाले जिस कर्मचारी की ये बाइक चोरी हुई है, उसने नयाशहर पुलिस को रिपोर्ट दी है। साथ ही चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।

इस घटना के बाद से जस्सूसर गेट व आसपास के क्षेत्र में फैले बाइक चोरों का हौंसला दिख रहा है। विधायक निवास से कुछ सौ मीटर दूरी पर ही कोठारी अस्पताल है। यहां से भी कई बार बाइक चोरी होती है। अधिकांश मामलों को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती लेकिन विधायक निवास के आगे हुई चोरी की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Recent Posts

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास