पत्नी ने 2-बेटों के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई, हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव

पत्नी ने 2-बेटों के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई, हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका शव

श्रीगंगानगर में केमिस्ट को घर से किडनैप कर मारपीट और मर्डर करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने पत्नी, उसके 2 बेटे, दामाद सहित 6 आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला और केमिस्ट कपिल जिंदल (36) की 8 महीने पहले ही आर्य समाज में शादी हुई थी। इसके बाद दोनों किराए के कमरे में साथ रह रहे थे। लेकिन एक सप्ताह पहले दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला ने पूर्व पति से हुए 2 बेटों, जवाई और उनके दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर शव इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया था। युवक का शव घटना के तीन दिन बाद 26 मई की शाम 5 बजे मसीतांवाली हेड से बरामद हुआ था। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। एसपी हरीशंकर ने बताया- मामले में बुधवार को कपिल की पत्नी सुखविंद्र कौर (52) और उसके पूर्व पति से हुए बेटे गुरप्रीत सिंह (31) और बॉबी नागरा (31) निवासी श्रीमुक्तसर साहिब (पंजाब) और उनके दोस्त सिकंदर सिंह (32), सतपाल सिंह (38) को गिरफ्तार किया है। जबकि दामाद(जवाई) गुरदर्शन सिंह (29) निवासी हनुमानगढ़ को भी गिरफ्तार किया है।

कपिल जिंदल (36) के मामा विनय कुमार गर्ग निवासी इंदिरा कॉलोनी पदमपुर (श्रीगंगानगर) ने जवाहर नगर थाने में किडनैप-मारपीट का मामला दर्ज कराया था। बताया कि मृतक कपिल मूल रूप से श्रीगंगानगर के गांव 52 आरबी का रहने वाला था और फिलहाल भारद्वाज कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। शहर के एसएसबी रोड पर उसकी मेडिकल शॉप है। 23 मई की रात करीब 2 बजे पांच बदमाश कार लेकर कपिल के रूम पर पहुंचे। वहां कपिल और उसकी पत्नी सुखविंद्र कौर दोनों थे। कार सवार बदमाशों ने घर में घुसकर कपिल के साथ मारपीट की और किडनैप करके ले गए। सूचना पर हम कपिल के रूम पर पहुंचे तो मकान में खून के धब्बे मिले। घर में सुखविंद्र कौर भी नहीं थी। कुछ देर बाद सुखविंद्र घर लौटी और कहा कि किडनैपर्स मुझे भी ले गए थे, लेकिन मुझे रास्ते में छोड़कर चले गए और कपिल को साथ ले गए। पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में सुखविंद्र पर आरोपियों से मिलीभगत का शक जताया है। इसके बाद जवाहरनगर थाना पुलिस ने अपहरण, मारपीट और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया