नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, एक घायल

नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, एक घायल

राजस्थानी चिराग। नेशनल हाईवे-62 पर देशनोक के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा मरुधर केमिकल फैक्ट्री के पास शाम करीब छह बजे हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद देशनोक पुलिस ने जाम को खुलवाया।

1 की मौके पर ही मौत

नेशनल हाईवे-62 पर पलाना ओवरब्रिज से पहले मरुधर केमिकल फैक्ट्री के पास शनिवार को तूड़ी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीच पलट गई। ट्रॉली में सवार पंजाब निवासी गुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रवि उर्फ रूप सिंह घायल हो गया। रवि भी पंजाब का ही रहने वाला था। मौके पर मौजूद वाहन चालक व पुलिस की मदद से दोनों को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

बीकानेर से देशनोक की तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रहा थी, मरुधर केमिकल फैक्ट्री के पास ट्रॉली का हुक टूटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली में सवार दोनों युवक सड़क पर आ गिरे। जिससे पंजाब निवासी गुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

नेशनल हाईवे जाम

घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। दरअसल, ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीच में पलट गई, जिससे सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यातायात सामान्य नहीं हो सका। हादसे की सूचना पर देशनोक पुलिस थाने से एएसआई हनुमंत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे व जाम को खुलवाया।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी