बीकानेर: युवक ने खेत में घुसकर महिला के साथ छेडख़ानी, पिता पुत्र सहित इतने जनों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: युवक ने खेत में घुसकर महिला के साथ छेडख़ानी, पिता पुत्र सहित इतने जनों के खिलाफ मामला दर्ज
राजस्थानी चिराग, बीकानेर। क्षेत्र के गांव बाना निवासी एक महिला ने इसी गांव के पिता पुत्र सहित 9 जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बाना निवासी उर्मिला देवी जाट पत्नी रामनिवास जाट ने मनीराम जाट व उसके पिता किसनाराम जाट, मनीराम की पत्नी, दो बेटे, दो बेटियों सहित बीरबल पुत्र मघाराम, सुखराम पुत्र लक्ष्मीनारायण जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। जरिए इस्तगासा दर्ज मामले में महिला ने बताया कि मनीराम से उसके पति खेत बुवाई के रूपए मांग रहें है। तकादा करने पर आरोपी रंजिश रखने लग गया। 27 फरवरी 2025 को सुबह करीब 9 बजे आरोपी उसके खेत में जबरदस्ती घुसा व छेड़छाड़ करते हुए परिवादिया को जबरन उठा ले जाने का प्रयास किया। उसके पति मौके पर आ गए तो आरोपी भाग गया। उसी दिन कुछ देर बाद सभी आरोपी मिलकर हाथों में लाठियां व फव्वारे लेकर उसके खेत में घुस आए और तारबंदी तोडऩे लगे। आरोपियों ने उसके पति व देवर को जान से मारने की धमकियां दी। विदित रहें इस मामले में क्रॉस में एक मामला पूर्व में भी श्रीडूंगरगढ़ थाने दर्ज है व सीओ श्रीडूंगरगढ़ द्वारा उसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने ये मामला भी दर्ज कर जांच भी सीओ को सौंप दी है।

  • Related Posts

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था चिड़ावा। ‘बैंक का लोन नहीं चुका पा रहा हूं, बैंक वालों ने प्रेशर कर…

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत बीकानेर। रेगिस्तान के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बीती रात…

    You Missed

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    कर्ज से परेशान डेयरी संचालक ट्रेन के आगे कूदा, 31 लाख बकाया का नोटिस मिला था

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने कब मिलगी गर्मी से राहत

    बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: अज्ञात व्यक्ति की सूचना छिपाई तो होगी जेल, पढ़े ये खबर

    शुक्र-चंद्र की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी

    शुक्र-चंद्र की युति से बनेगा वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बढ़ेगी आमदनी

    बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

    बीकानेर: बाइक पर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, कॉपी-किताबें और स्कूल का बैग लेकर लौट रहे थे घर

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए

    राजस्थान में एसीबी का बड़ा एक्शन : 60 हजार की रिश्वत लेते एसडीएम रंगे हाथों गिरफ्तार, रीडर-बाबू भी पकड़े गए