कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल में जहर देने का आरोप

कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल में जहर देने का आरोप

धौलपुर। गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के ओखलियापुरा निवासी पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण गुर्जर की धौलपुर स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पत्नी और साले पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक लक्ष्मी नारायण गंगापुर पुलिस लाइन में तैनात था। परिजनों के अनुसार उसका विवाह करीब 10 वर्ष पहले धौलपुर निवासी रिंकी से हुआ था, लेकिन पिछले चार वर्षों से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि 22 अप्रेल को ससुराल पक्ष ने समझौते के बहाने उसे बुलाया और वहीं कथित रूप से भोजन में जहर दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। 23 अप्रेल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रामबरन का कहना है कि घटना से पहले एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें जहर देने की बात कही गई है। परिवार ने इसे सुनियोजित साजिश बताया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम