मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

अलवर में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में स्पार्किंग के कारण उसके पास रखी पेट्रोल से भरी बोतल में ब्लास्ट हो गया। चार्जिंग पर लगा मोबाइल युवक के हाथ में था। विस्फोट के कारण आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।घटना नौगांवा कस्बे की शनिवार रात 9 बजे की है। युवक का अलवर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हॉस्पिटल के डॉ. रविंद्र चौधरी ने बताया- मरीज की छाती, गर्दन और शरीर का ऊपर का कुछ हिस्सा करीब 40 प्रतिशत झुलसा है। हादसे में झुलसा नौगांवा निवासी पंकज जाटव (22) कपड़े की दुकान करता है।

पंकज की मां ललिता ने बताया- पंकज अपनी दादी के पास रहता है। दोस्त के कहने पर वह बोतल में पेट्रोल लेकर आया था। दोस्त को पेट्रोल देना था। उसने बोतल को कमरे में चार्जिंग पॉइंट के पास ही रख दिया। फिर वह खाना खाने लग गया। मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। इस बीच वह मोबाइल भी इस्तेमाल कर रहा था। तभी अचानक पेट्रोल की बोतल में धमाका हुआ और आग लग गई, जिससे उसका आधा शरीर झुलस गया।

  • Related Posts

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई सलूंबर जिले में मां-बेटी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मां-बेटी खाना खाकर एक ही कमरे…

    बीकानेर: घर में काम करते हुए गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

    बीकानेर: घर में काम करते हुए गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां घर में काम करते समय…

    You Missed

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

    मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट, आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

    मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

    बीकानेर: घर में काम करते हुए गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

    बीकानेर: घर में काम करते हुए गिरा युवक, इलाज के दौरान हुई मौत

    बीकानेर से पश्चिमी विक्षोभ को लेकर आई ये खबर, जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

    बीकानेर: इतने वाहन विभागीय राडार पर, अब सख्त कार्रवाई की तैयारी

    बीकानेर: बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा निर्णय, पढ़े ये खबर