मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई

मां-बेटी ने जहर खाकर किया सुसाइड, खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई
सलूंबर जिले में मां-बेटी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मां-बेटी खाना खाकर एक ही कमरे में सोने गई थी। मामला सलूंबर थाना क्षेत्र का है। ASI भूपेंद्र कुमार ने बताया- महिला (40) और उसकी 17 साल की बेटी की मौत हुई है। शुक्रवार (20 मार्च) की रात करीब 9 बजे महिला, उसके पति और बेटी ने साथ में खाना खाया था। खाना खाने के बाद मां-बेटी कमरे में सोने के लिए चली गई। पति बरामदे में सो गया। रात करीब 1 बजे मां-बेटी के उल्टी करने की आवाज आने लगी। यह सुनकर बरामदे में सो रहे पति ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खोला तो उसने तोड़ दिया। दोनों कमरे में बेसुध पड़ी थी। माना जा रहा है कि बेटी और मां ने जहर खाया है। ASI ने बताया- पति पड़ोसियों की मदद से दोनों को सलूंबर हॉस्पिटल लेकर गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वहां से एमबी हॉस्पिटल (उदयपुर) रेफर कर दिया। उदयपुर ले जाते समय रात करीब 3 बजे रास्ते में मां की मौत हो गई। वहीं बेटी ने इलाज के दौरान शनिवार दोपहर 2 बजे दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिए। पति ने रिपोर्ट देकर मामले में जांच की मांग की है। सलूंबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति खेती-बाड़ी करता है।

  • Related Posts

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे नोखा। नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत 29 अगस्त तक कुल 30 नामांकन पत्र…

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासान दो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट? (राजस्थानी चिराग की खास खबर) जयपुर। 28 अगस्त। बीकानेर…

    You Missed

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा