कुल्हाड़ी से युवक को काट डाला, दोस्तों के साथ घूमने निकला था, खेत में मिली लाश

कुल्हाड़ी से युवक को काट डाला, दोस्तों के साथ घूमने निकला था, खेत में मिली लाश

राजस्थानी चिराग। दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की कुल्हाड़ी से सीने पर हमला कर हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले मारपीट की और फिर कार से कुचलने का भी प्रयास किया। युवक के भाई ने कहा- वह दोस्तों के साथ गया था। झुंझुनूं के सूरजगढ़ के दोबड़ा गांव में गुरुवार रात को युवक की लाश मिली। थानाधिकारी सुखेदव सिंह ने बताया- सतीश (18) उर्फ तनेश निवासी लोहारू हरियाणा की हत्या की गई है। बॉडी के पास कुल्हाड़ी और बाइक मिली है। पास में कार के टायरों के निशान भी है। शक है कि पहले मारपीट की, कुल्हाड़ी मारी और फिर कार चढ़ाने का प्रयास किया।
खेत में दोस्त के घर से 50 मीटर दूर युवक की बॉडी मिली। पास में बाइक भी पड़ी मिली।
                    खेत में दोस्त के घर से 50 मीटर दूर युवक की बॉडी मिली। पास में बाइक भी पड़ी मिली।

बड़े भाई को दोस्तों पर मर्डर का शक

सतीश के बडे़ भाई सचिन कुमार ने रिपोर्ट में सचिन ने बताया- गुरुवार शाम 5 बजे दोबड़ा गांव निवासी प्रीतम चौधरी और लोहारू निवासी कार्तिक घर आए थे। तीनों ने पीपली (झुंझुनूं) जाने की बात कही थी। तीनों बाइक पर साथ गए थे। रात में सतीश के एक अन्य दोस्त हिमांशु का कॉल आया। उसने बताया कि सतीश पीपली गांव के खेत में पड़ा है।

मैंने प्रीतम को कॉल किया। कॉल कार्तिक ने उठाया और कहा कि प्रीतम सो रहा है। दोबारा कॉल किया तो नंबर बंद आने लगा। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ हम दोबड़ा गांव पहुंचे तो प्रीतम के घर से 50 मीटर की दूर सतीश की बॉडी मिली। सचिन ने प्रीतम उर्फ मोनू, उसके पिता दलीप, नवीन उर्फ टील्लू चौधरी, कार्तिक सहित अन्य लोगों पर मर्डर का शक है।

युवक सतीश, जिसकी हत्या की गई थी। वह एक शॉप पर काम करता था।
                    युवक सतीश, जिसकी हत्या की गई थी। वह एक शॉप पर काम करता था।

भाई को पहले भी मिली थी धमकी

सचिन ने बताया- प्रीतम के साथ सतीश की नई-नई दोस्ती थी। वारदात के बाद दोनों लड़के और प्रीतम का परिवार फरार है। एक-दो महीने पहले भी कुछ लोगों ने सतीश को जान से मारने की कोशिश की थी। सतीश की किसी से रंजिश नहीं हो सकती। सतीश लोहारू बस स्टैंड पर सोनू कुम्हार की दुकान पर काम करता था। वहां भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

सतीश का बड़ा भाई सचिन। उसने बताया कि प्रीतम और कार्तिक भाई को ले गए थे।
सतीश का बड़ा भाई सचिन। उसने बताया कि प्रीतम और कार्तिक भाई को ले गए थे।

  • Related Posts

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष

    बीकानेर में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कार्यकर्ताओं में रोष बीकानेर। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस शहर…

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना

    भाजपा ने दो विधायकों के विरोध के कारण महावीर रांका का टिकट वापस छीना (राजस्थानी चिराग की खास खबर) बीकानेर। 31 अगस्त। अभी अभी खबर मिली है कि वार्ड नंबर…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा