राजस्थान में एसी बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले, 15 लोग झुलसे,बचने के लिए चलती गाड़ी से कूदे लोग

राजस्थान में एसी बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले, 15 लोग झुलसे,बचने के लिए चलती गाड़ी से कूदे लोग

राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे मंगलवार दोपहर 3.30 बजे चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई। 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इनमें 19 की जैसलमेर और 79 साल के हुसैन खां की जोधपुर में मौत हुई। पोकरण विधायक प्रतापपुरी ने हादसे में 20 मौतों की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा- हादसा शॉर्ट सर्किट से ही हुआ है। हादसे में 2 बच्चों, 4 महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए। झुलसे यात्रियों को जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बस में 57 लोग सवार थे। हादसे में मरने वालों की पहचान DNA टेस्ट से होगी।कलेक्टर प्रताप सिंह ने मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की अपील की है। केंद्र सरकार ने मृतक आश्रितों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास हुआ। आग की लपटें और धुआं काफी ऊंचाई तक उठता रहा। बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर रास्ते में थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बचने के लिए लोग चलती बस से कूद गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी बीकानेर। नाथवाना रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम एक रेलवे…

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला बीकानेर। सूचना दिए बिना विदेशी नागरिक को गेस्ट हाउस में ठहराने पर संचालक के…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश