जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हादसा, मां-बेटी, बहू समेत परिवार की 7-महिलाओं की मौत

जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हादसा, मां-बेटी, बहू समेत परिवार की 7-महिलाओं की मौत

सीकर में ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत में एक परिवार की 7 महिलाओं की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा जयपुर-बीकानेर हाईवे पर फतेहपुर के हरसवा गांव के पास बुधवार शाम 4 बजे हुआ। एक्सीडेंट में अर्टिगा कार चकनाचूर हो गई। कार में सवार लोग उसमें फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कार में सवार लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। मरने वालों में मां-बेटी, बहू और देवरानी शामिल हैं। डीएसपी अरविंद कुमार जाट ने बताया- फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मोड़ पर कार कंट्रोल नहीं हो सकी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया। थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया- अर्टिगा कार में सवार लोग लक्ष्मणगढ़ (सीकर) से फतेहपुर अपने घर लौट रहे थे। ट्रक सीकर की ओर जा रहा था। हरसावा गांव के पास मोड़ पर अर्टिगा बेकाबू होकर ट्रक में घुस गई।

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या