सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

टोंक। देवली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। राजसमंद के आमेट में पदस्थापित सरकारी शिक्षक 45 वर्षीय रघुनंदन पाराशर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कविता (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक मूल रूप से लावा (डिग्गी) के निवासी थे। रघुनंदन पाराशर अपनी पत्नी के साथ चांदली गांव में ससुराल पक्ष के रिश्तेदार धनराज पाराशर के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। रविवार रात तक घर में शादी की खुशियां और जश्न का माहौल था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि अगली सुबह हादसा दुख में बदल जाएगा।

हेलमेट चकनाचूर, मौके पर तोड़ा दम
सोमवार सुबह शादी के कार्यक्रम के बाद दंपति स्कूटी से कुचलवाड़ा माताजी के दर्शन के लिए निकले थे। होटल सूर्य महल के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रघुनंदन का हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल कविता को तुरंत उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने रघुनंदन को मृत घोषित कर दिया।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव