बीकानेर: अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई,तीन जगह दबिश देकर पकड़े 18 सिलेंडर

बीकानेर: अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई,तीन जगह दबिश देकर पकड़े 18 सिलेंडर

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री सुमित गोदारा एवं प्रमुख शासन सचिव के निर्देशानुसार एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध अभियान के तहत घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक दुरूपयोग की रोकथाम के लिए विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण के साथ कार्रवाई की गई।

जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि नया शहर थाने के पास स्थित दुकान में मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर से गैस भरते हुए पकड़ा गया। वहां से तीन घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। दूसरे प्रकरण में रंगोलाई महादेव मंदिर के पास के कब्जे से 10 घरेलू गैस सिलेंडर, एक कमर्शियल सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जिससे अवैध रिफिलिंग की जा रही थी। साथ ही मुरलीधर व्यास नगर में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए पकड़ा गया। मौके पर 04 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की गई।

कार्रवाई में 18 सिलेंडर मय अवैध रिफिलिंग मशीन जब्त किए गए। यह प्रकरण एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 का स्पष्ट उल्लघंन है। इन प्रकरणों में जब्त की गई समस्त सामग्री को नजदीकी गैस ऐजेंसियों के गोदाम में सुरक्षित रखने के लिए सुपुर्द कर पाबंद किया गया ताकि न्यायालय से आदेश प्राप्ति तक जब्त सामान को यथावत सुरक्षित रखा जाए।
इस निरीक्षण दल में प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार, प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह और प्रखर भार्गव शामिल रहे।

इसे भी पढ़े ⇒ बीकानेर में कल बुधवार को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

  • Related Posts

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी भारतीय जनता पार्टी बूंदी जिले के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं भाजपा…

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर! Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.…

    You Missed

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर