बीकानेर: दो थानाधिकारी पर गिरी गाज, नोटिस जारी, ये है वजह

बीकानेर: दो थानाधिकारी पर गिरी गाज, नोटिस जारी, ये है वजह

बीकानेर। सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों ने पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा ने मामले पर सख्ती दिखाते हुए लूणकरनसर और नापासर थानाधिकारियों को नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों इलाकों में एक ही सप्ताह में हुए हादसों में दो लोगों की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। आईजी शर्मा ने पहले ही थानाधिकारियों को सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनमें हॉटस्पॉट चिन्हित करना, वाहनों की सख्त चेकिंग करना और सड़क सुरक्षा से जुड़े सुधारात्मक कदम उठाना शामिल था।लेकिन पालना नहीं होने से हादसे लगातार हो रहे हैं। शर्मा ने कहा, ‘‘लापरवाही से अगर आमजन की जान जाती है, तो यह गंभीर अपराध है। रेंज कार्यालय में सड़क हादसों की निगरानी के लिए विशेष सेल बनाया गया है। थानों को रोज़ाना कार्रवाई की रिपोर्ट आईजी ऑफिस के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। हादसों की रोकथाम को लेकर अब तक की कार्रवाई का मूल्यांकन इसी पोर्टल के जरिए होगा। सूत्रों के अनुसार, रेंज के कुछ जिलों में कार्रवाई कागजों तक सीमित है, जिसे देखते हुए आईजी ने संकेत दिया कि आगे और थानाधिकारी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता