नदी की रपट पर दोस्तों के साथ बनाई रील, अचानक पैर फिसलने के बाद नदी में बहा

नदी की रपट पर दोस्तों के साथ बनाई रील, अचानक पैर फिसलने के बाद नदी में बहा

एक युवक रील बनाने के बाद लूणी नदी में उतरा। बहाव इतना तेज था कि युवक का पैर फिसल गया और वह नदी में बह गया। मामला सिणधरी के भाटाला थाना क्षेत्र का है। घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है। हादसे के दौरान दुकिया लोलावा निवासी हिम्मताराम के दोस्त भी थे लेकिन वे उसे बहता देख वहां से भाग गए। जानकारी के अनुसार हिम्मताराम अपने तीन दोस्तों के साथ गांव में ही पार्टी करने गए थे। दोबारा लौटते वक्त लूणी नदी पर उसने रील बनाई। इसके बाद रपट पर बह रहे पानी में वह उतर गया। रपट पर तेज बहाव में चलते-चलते हिम्मताराम ने अपने दोस्तों के साथ रील बनाने लगा। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह बहने लगा। इस दौरान उसने बचने की भी को​शिश की लेकिन बहाव इतना तेज था कि वह संभल नहीं पाया। इधर, हिम्मताराम के साथ उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे। स्थानीय तैराक ने बताया कि हिम्मताराम को डूबता देख उसके दोस्त वहां से भाग गए। ​ पुलिस ने कुछ देर पहले ही रपट पर मौजूद युवकों को हटाया था। लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ युवक फिर लौट आए। घटना के बाद पुलिस ने रपट के दोनों और जवान तैनात कर रास्ता बंद कर दिया। हादसे के बाद वहां जुटे लोगों को पुलिस ने समझाइश कर हटाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू किया गया था। करीब दो से तीन किलोमीटर के एरिया में हिम्मताराम की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू को रोक दिया गया था। शनिवार सुबह दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया लेकिन अभी तक हिम्मताराम नहीं मिला।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता