मारपीट के मामले में की एक की मौत के बाद दो महिलाओं सहित सात लोगों पर मामला दर्ज

मारपीट के मामले में की एक की मौत के बाद दो महिलाओं सहित सात लोगों पर मामला दर्ज

बीकानेर। मामूली बात पर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने इस कदर हमला किया कि एक की मौत हो गई। इस हमले में एक महिला सहित दो जने घायल हुए। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र की रोही शोभासर में पांच नवंबर की रात दस बजे हुई। इस संबंध में ट्रोमा सेंटर में भर्ती किसनाराम पुत्र उमाराम जाट निवासी करमीसर ने पर्चा बयान के आधार पर दो महिलाओं सहित सात लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के है। परिवादी ने पर्चा बयान में बताया कि वह व उसकी पत्नी और उसका भतीजा राजकुमार पुत्र भंवराराम व राजकुमार की पत्नी मनीषा शोभासर रोही में ढाणी बनाकर रहते थे।

आरोपी पक्ष भी खेत में ढाणी बनाकर रहते है। पांच नवंबर दोपहर हमारी गायें कुंभाराम के खेत में चली गई। इस बात को लेकर रात करीब 10 बजे आरोपी हाथ में नुकिले व धारदार हथियार लेकर आये व राजकुमार व हमारे उपर वार किये। जिसमें राजकुमार की मृत्यु हो गई व हमारे गंभीर चोटें आई है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित करमीसर निवासी कुंभाराम पुत्र उमाराम, चंपा देवी पत्नी कुंभाराम, सहीराम पुत्र कुंभाराम, प्रकाश पुत्र कुंभाराम, देवीलाल पुत्र कुंभाराम, उदाराम पुत्र कुंभाराम, अमरीदेवी पत्नी सहीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण कर रहे हैं।

शहर के इस इलाके में फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी