जैसलमेर में पानी के बाद यहाँ बोरवेल उगल रहा है आग, 15 साल पुराने बोरवेल से निकल रही है गैस

जैसलमेर में पानी के बाद यहाँ बोरवेल उगल रहा है आग, 15 साल पुराने बोरवेल से निकल रही है गैस

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में इन दिनों बोरवेल काफी चर्चाओं में है. जहां एक ओर कोटपूतली में चार साल की चेतना बोरवेल में 8 दिन से फंसी है. वहीं जैसलमेर में एक बोरवेल की खुदाई के दौरान अचानक से पानी जमीन फाड़कर इस कदर निकला कि वहां खड़ा ट्रक ड्रिलिंग मशीन सहित जमीन में समा गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं अब एक नई घटना जोधपुर से सामने आई है. जहां बोरवेल आग उगल रही है. यानी धोरों की धरती के नीचे भूगर्भ की हलचल के अलग-अलग नजारे दिखाई दे रहे हैं.

Video: जैसलमेर में पानी के बाद जोधपुर में बोरवेल उगल रहा है आग, 15 साल पुराने बोरवेल से निकल रही है गैस

जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील के तालो का बेरा में एक बोरवेल से गैस निकलने से ग्रामीणों में कोतुहल बना हुआ है. यहां गैस की गंध आने पर माचिस की तिली लगाकर देखी गई तो गैस ने हवा में आग पकड़ ली. हालांकि इस मामले की पुख्ता जांच के लिए अभी वहां कोई सरकारी एजेंसी नहीं पहुंची है.

15 साल पुराने बोरवेल से निकल रही गैस
दरअसल तालो का बेरा में अन्नाराम देवड़ा का खेत है. खेत में करीब डेढ़ दशक पुराना बोरवेल है, जो लंबे समय से बंद किया हुआ था. अन्नाराम के बेटे महेन्द्र ने बताया कि कुछ दिन पहले इस बोरवेल को फिर से काम में लेने के लिए खोला गया. बोरवेल के अंदर पम्प उतारने से पहले सोमवार (30 दिसंबर) को जब कैमरा लटकाकर अंदर की स्थिति देखने की कोशिश की तो तस्वीर देख हैरानी हुई. अंदर देखा गया कि गैस उबल रही थी. कैमरा बाहर निकाला तो अंदर से गैस की गंध बाहर आने लगी. इस बात की पुष्टि करने के लिए कि अंदर गैस है या कुछ और तो माचिस की तिली जलाई गई तो गैस ने आग पकड़ ली. यह देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रशासन ने नहीं ली अब तक जानकारी
धीरे-धीरे यह बात पूरे कस्बे में फैलने लगी तो ग्रामीण इस नजारे को देखने के लिए जमा होने लगे. हर किसी के लिए यह कोतुहल का विषय बना हुआ है कि बोरवेल से कौन सी गैस निकल रही है. फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है ताकि किसी को नुकसान न हो. महेंद्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर यह बात लोगों तक पहुंचने के बाद लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी ने इस बारे में जानकारी नहीं ली है.

Recent Posts

  • Related Posts

    मौसम विभाग का अलर्ट: राजस्थान में अगले 5 दिन चलेंगी धूलभरी हवाएं, जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश

    मौसम विभाग का अलर्ट: राजस्थान में अगले 5 दिन चलेंगी धूलभरी हवाएं, जानें कब होगी प्री-मानसून बारिश राजस्थान में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम…

    एएसआई एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

    एएसआई एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा उदयपुर एसीबी की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापनगर थाने के एएसआई सुनील बिश्नोई को…

    You Missed

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर