राजस्थान में फिर तेज सर्दी और कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में हुई बारिश, ठंडी हवा से भी पारा गिरा

राजस्थान में फिर तेज सर्दी और कोहरे का अलर्ट, कई जिलों में हुई बारिश, ठंडी हवा से भी पारा गिरा

जयपुर। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से छाए बादल और हल्की बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई। जोधपुर, धौलपुर, बारां, सिरोही समेत कई जिलों में कल (मंगलवार) दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आज (बुधवार) राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 2-3 दिन प्रदेश के 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने की संभावना जताई है, जिससे सुबह-शाम की सर्दी और बढ़ सकती है।
पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के जिलों में कल सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। अजमेर, धौलपुर, दौसा, सीकर समेत कई जिलों में कल दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण कल प्रदेश के सभी शहरों का दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इससे अधिकांश शहरों में दिन में ठंडक रही और हल्की सर्द हवा चली। कल दिन का सबसे अधिक तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। डूंगरपुर में कल अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 27.4, जोधपुर में 26.2, बीकानेर में 25.1, जैसलमेर में 25.6, उदयपुर में 27.3, अजमेर में 25.4 और जयपुर में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?
आज जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। 8 फरवरी तक प्रदेश में उत्तरी हवा के असर से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। 8 फरवरी तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी