पारे के साथ ही सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, पढ़े खबर

पारे के साथ ही सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, पढ़े खबर

बीकानेर। बीकानेर में दो दिनों से सर्दी अपने परवान पर है। हालांकि ठंडी हवा नहीं चल रही है, लेकिन मौसम में गलन होने से ठिठुरन तेज लगने लगी है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। इससे न्यूनतम तापमान भी गिर गया। उधर, सर्राफा बाजार में भी जैसे सर्दी लगी रही। सोना-चांदी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से 5 मीटर तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। स्थिति यह रही कि सुबह 9 बजे बच्चे और शाला स्टाफ भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम रही।

अधिकतम तापमान में मामूली सुधार, तो न्यूनतम 2 डिग्री कम हुआ
बीकानेर में सुबह नौ बजे तक घना कोहरा होने के कारण लोगों ने लाइट जला कर वाहन चलाए। खुली जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेकर गर्मी से जूझते दिखाई दिए। दोपहर 12 बजे बाद धूप निकलनी शुरू हुई और दोपहर तीन बजे तक चटख धूप निकल आई, लेकिन इसका असर कमजोर लग रहा था। अधिकतम तापमान में मामूली सुधार हुआ, लेकिन न्यूनतम दो डिग्री कम हो गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 रहा। सोमवार को यह 16.4 डिग्री सैल्सियस था।

सर्राफा बाजार भी रहा ठंडा, जानें चांदी के क्या है भाव?
सर्राफा बाजार भी मौसम की तरह ठंडा रहा। मकर संक्रांति के दिन मलमास समाप्त होने के बाद वापस ग्राहकी जोर पकड़ेगी, ऐसी उम्मीद थी। हालांकि, पहले दिन मंगलवार को दोनों कीमती धातुएं गिर गई। चांदी के भाव मंगलवार को 92 हजार रुपए प्रति किलोग्राम थे। वहीं सोमवार को 93 हजार 800 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव थे।

  • Related Posts

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2.30…

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही मां-बेटी…

    You Missed

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: देर रात भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर ही मौत

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    बीकानेर: ट्रेन के एसी कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, इस ट्रेन से लौट रही थी मां-बेटी

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    पूनरासर मेले को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जयपुर जाने वाले वाले वाहनों को बदलना होगा रास्ता

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर