अंबानी की 3000 करोड़ की 40 प्रॉपर्टीज जब्त, पाली हिल वाला घर भी शामिल

अंबानी की 3000 करोड़ की 40 प्रॉपर्टीज जब्त, पाली हिल वाला घर भी शामिल

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 40 से ज्यादा प्रॉपर्टीज को अटैच कर दिया है। प्रॉपर्टीज में अनिल अंबानी का पाली हिल वाला घर भी है। अटैच की गई प्रॉपर्टीज की कुल वैल्यू 3,084 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये एक्शन मनी लॉन्ड्रिंग केस में लिया गया है, जिसमें यस बैंक से लिए लोन का फंड डायवर्जन का मामला शामिल है। ED का कहना है कि ये पब्लिक मनी रिकवर करने के लिए जरूरी हैं। प्रॉपर्टी अटैच करने का ये आदेश 31 अक्टूबर 2025 को PMLA की धारा 5(1) के तहत जारी किए गए। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट ब्लैक मनी को रोकने के लिए 2002 में बना था। इसमें प्रॉपर्टी अटैचमेंट से लेकर कोर्ट ट्रायल तक सब कवर होता है।

ED की जांच में फंड डायवर्जन का खुलासा

ED ने अपनी जांच में पाया है कि रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस (RCFL) में बड़े पैमाने पर फंड्स का गलत इस्तेमाल हुआ। 2017 से 2019 के बीच यस बैंक ने RHFL में 2,965 करोड़ और RCFL में 2,045 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया था।

लेकिन दिसंबर 2019 तक ये अमाउंट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) बन गए। RHFL का 1,353 करोड़ और RCFL का 1,984 करोड़ अभी तक बकाया है। कुल मिलाकर यस बैंक को 2,700 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। ED के मुताबिक, ये फंड्स रिलायंस ग्रुप की दूसरी कंपनियों में डायवर्ट किए गए। लोन अप्रूवल प्रोसेस में भी कई गड़बड़ियां मिलीं। जैसे, कुछ लोन उसी दिन अप्लाई, अप्रूव और डिस्बर्स हो गए। फील्ड चेक और मीटिंग्स स्किप हो गईं। डॉक्यूमेंट्स ब्लैंक या डेटलेस मिले। ED ने इसे ‘इंटेंशनल कंट्रोल फेल्योर’ बताया है। जांच PMLA की धारा 5(1) के तहत चल रही है, और 31 अक्टूबर 2025 को अटैचमेंट ऑर्डर जारी हुए।

अटैच प्रॉपर्टीज दिल्ली से चेन्नई तक फैली
अटैच की गई प्रॉपर्टीज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई, कांचीपुरम और ईस्ट गोदावरी जैसे शहरों में हैं। इनमें रेसिडेंशियल यूनिट्स, ऑफिस स्पेस और लैंड पार्सल शामिल हैं। खासकर अनिल अंबानी का पाली हिल रेसिडेंस सबसे हाई-प्रोफाइल है। ED का फोकस क्राइम प्रोसीड्स को ट्रेस करने पर है, ताकि और प्रॉपर्टीज अटैच की जा सकें। अभी तक 3,084 करोड़ की वैल्यू अटैच हो चुकी है।

  • Related Posts

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली खाजूवाला। कमरे में सो रहे युवक की लोहे के पाइप से सिर फोड़कर हत्या…

    शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत, खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट

    शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत, खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट पानी की मोटर स्टार्ट करने के दौरान केबल में करंट आने से…

    You Missed

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत, खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट

    शादी से दो महीने पहले इकलौते बेटे की मौत, खेत पर मोटर चालू करने के दौरान लगा करंट

    मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू

    मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू

    राजस्थान के 29 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, आईएमडी ने जारी किया झमाझम बारिश और तेज हवा का डबल अलर्ट

    राजस्थान के 29 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, आईएमडी ने जारी किया झमाझम बारिश और तेज हवा का डबल अलर्ट

    पूर्व सरपंच पर चढ़ाई बोलेरो, मौत, 6 दिन से अस्पताल में भर्ती थे

    पूर्व सरपंच पर चढ़ाई बोलेरो, मौत, 6 दिन से अस्पताल में भर्ती थे

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत