घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

पाली। घर के बाहर खेल रही 3 साल की मासूम को स्कूल वैन ने कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वैन को छोड़ कर फरार हो गया। पिता का आरोप है कि ड्राइवर तेज स्पीड में वैन लेकर गली से निकल रहा था। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दी। करीब डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद धरना समाप्त किया। मामला पाली के सुमेरपुर के सदर थाना इलाके का खेड़ा देवी मंदिर के पास का मंगलवार दोपहर 12 बजे का है। सदर थाने की SI ललिता मीणा ने बताया- सुमेरपुर के खेड़ा देवी मंदिर के पास कोलीवाड़ा रोड निवासी केसाराम माली की 3 साल की बेटी तानिया को वैन ड्राइवर ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है। पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पिता केसाराम ने रिपोर्ट ने बताया- उनकी 3 साल की बेटी तानिया घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान स्पीड से आ रहे निजी स्कूल वैन ड्राइवर ने लापरवाही से बस चलाते हुए तानिया को कुचल दिया। बेटी की मौके पर ही मौत गई थी। इसके बाद ड्राइवर रुका नहीं और बस को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस