शहर के इस हिस्ट्रीशीटर पर हमला, देर रात दोस्त को छोड़ने गया था इस दौरान हमला

शहर के इस हिस्ट्रीशीटर पर हमला, देर रात दोस्त को छोड़ने गया था इस दौरान हमला

श्रीगंगानगर। शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास दोस्त को छोड़ने गए हिस्ट्रीशीटर पर गुरुवार रात कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने हिस्ट्रशीटर के मुंह में पिस्तौल ठूंस दी और दोनों पैर घुटनों के नीचे ओर हाथ कोहनियों से नीचे तोड़ डाले। उसे देर रात सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रैफर किया गया लेकिन परिजन निजी अस्पताल ले गए। हमला चूनावढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर कुलजीत उर्फ राणा पर हुआ। राणा के भाई ने बताया कि राणा अपने दोस्त अनूपगढ़ निवासी गौरव को बस स्टैंड के पास एक पीजी पर छोड़ने गया था।वहां गौरव और राणा ने साथ सेल्फी ली। इसके बाद गौरव पीजी में चला गया। वहीं मौके पर मौजूद आरोपियों ने राणा को घेरा और उसके मुंह में पिस्तौल ठूंस दी। इन लोगों ने उसके हाथ पैर रॉड मारकर तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। राणाऔर रीको में ट्रॉली यूनियन प्रधान ठाकरांवाली निवासी गुरजीतसिंह के बीच दस माह से टशन है। दोनों रीको ट्रॉली यूनियन पर एकाधिकार चाहते हैं। दोनों में पहले झगड़े भी हुए हैं और परस्पर मामले भी दर्ज हैं। दोनों वहां अपने वसूली गैंग चलाते हैं। इसी को लेकर दोनों में विवाद है।पीड़ित कुलजीत उर्फ राणा पर पुरानी आबादी, सदर और कोतवाली थाने में लूट, डकैती, जानलेवा हमले के दस से ज्यादा केस दर्ज हैँ। पीड़ित के भाई ने इस संबंध में रीको ट्रॉली यूनियन प्रधान ठाकरांवाली निवासी गुरजीतसिंह, उसके भानजे नवजोतसिंह, बबू बाठ, जंटा निहंग, जश्नप्रीतसिंह, हमजोतसिंह, जश्न बराड़, आकाश आदि पर हमला करने के आरोप लगए हैं।

  • Related Posts

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर…

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास अजमेर जिले के मसूदा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव कुमावत…

    You Missed

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन, 2008 में निर्दलीय जीतकर रचा था इतिहास

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: पत्नी को बचाने जोहड़ में कूदा पति, दोनों की डूबने से मौत

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    बीकानेर: चाची पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया