युवक-युवती ने ट्रेन के डबल इंजन के आगे कूदकर खत्म कर ली अपनी जिंदगी, स्कूटी लेकर आया था युगल

युवक-युवती ने ट्रेन के डबल इंजन के आगे कूदकर खत्म कर ली अपनी जिंदगी, स्कूटी लेकर आया था युगल

जोधपुर। कालवी प्याऊ नट बस्ती के पास रेलवे ट्रेक पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवक और युवती ने रेलवे के डबल इंजन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार रेलवे का डबल इंजन सुबह पांच बजे जोधपुर से बनाड़ की तरफ जा रहा था। नट बस्ती के पास रेलवे ट्रेक पर पहुंचा तो अचानक दीवार के पास से युवक और युवती इंजन के सामने आ गए। दोनों इंजन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोको पायलट कालूराम मीणा व सहायक लोको पायलट रमेश कुमार ने इंजन रोका और नीचे उतरे। दोनों के शव ट्रेक से हटाकर साइड में रखे। इसके बाद जोधपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतकों के पास कोई परिचय पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई। शवों को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जांच के दौरान रेलवे ट्रेक से कुछ दूरी पर रेलवे फाटक के पास बिना नंबर की लाल इलेक्ट्रिक पावर वाली स्कूटी खड़ी मिली। माना जा रहा है कि यह स्कूटी युगल की थी। रेलवे फाटक पर स्कूटी खड़ी करने के बाद युगल ने इंजन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। लड़की ने गुलाबी पजामा, नीला फूलदार कुर्ता और सफेद धारीदार रंग का ट्रैकसूट पहना हुआ था। कान में पीली धातु की लटकन व टॉपर पहने हुए थे। मृतक युवक की उम्र 25-30 साल मानी जा रही है। उसने नीली जींस, सफेद धारीदार पूरी आस्तीन का शर्ट पहना हुआ था।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा जयपुर। मानसरोवर के रजत पथ पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने…

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड बीकानेर। शेरपुरा रोड पर कृषि भूमि के कब्जे को लेकर हुई फायरिंग…

    You Missed

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    बीकानेर: पुलिसकर्मियों से मारपीट मामले में फरार दो आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    शादी से 3 दिन पहले दूल्हे की मौत, कार्ड बांटने जाते समय स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मारी

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मारपीट मामले में मोहित अरोड़ा को किया गिरफ्तार