शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: प्रदेश की 169 स्कूलें होंगी बंद, 21 को अन्य स्कूलों किया मर्ज

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: प्रदेश की 169 स्कूलें होंगी बंद, 21 को अन्य स्कूलों किया मर्ज

बीकानेर। राजस्थान शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश की 190 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। इनमें से 169 स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या नहीं होने के कारण इन्हें बंद किया जा रहा है, जबकि 21 स्कूलों को अन्य स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। बंद की जा रही स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अन्य स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा। वहीं, मर्ज होने वाली स्कूलों के स्टूडेंट्स को संबंधित मर्ज की गई स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा।

बंद और मर्ज की गई स्कूलों का जिला-वार विवरण:

निदेशालय से जारी आदेश में
अलवर के पांच, बालोतरा के नौ, बांसवाड़ा के तीन, बारां के एक, बाडमेर के पांच, ब्यावर के दो, भरतपुर के दो, बीकानेर के चार, बूंदी के तीन, चित्तौडगढ़़ के दो, चूरू के चार, दौसा के छह, डीडवाना-कुचामन के ग्यारह, डूंगरपुर के तीन, श्रीगंगानगर के चार, हनुमानगढ़ के दो, जयपुर के 18, जैसलमेर के तीन, जालौर के पांच, झालावाड़ के पांच, झुंझुनूं के एक, जोधपुर के सत्रह, करौली के दस, कोटा के तीन, कोटपुतली-बहरोड़ के सात, नागौर के सात, पाली के पांच, फलौदी के तीन, प्रतापगढ़ के दो, राजसमंद के दो, सवाई माधोपुर के चार, सीकर के पांच, सिरोही के दो, टोंक के दो और उदयपुर के पांच स्कूलों को बंद किया गया है।

Recent Posts

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा