बड़ी खबर: पंचायतों के पुनर्गठन के बाद ही होंगे चुनाव, अब 25 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनाई जा सकेगी समिति

बड़ी खबर: पंचायतों के पुनर्गठन के बाद ही होंगे चुनाव, अब 25 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनाई जा सकेगी समिति

जयपुरः भजनलाल सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई. जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन करेगी. पंचायतों को पुनर्गठन के लिए 3 श्रेणी में बांटा गया है. पुनर्गठन का प्रस्ताव 20 दिन में कलेक्टर को भेज सकेंगे. 30 दिन में कलेक्टर सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे. अब 25 ग्राम पंचायतों को मिलाकर पंचायत समिति बनाई जा सकेगी. जबकि पहले एक पंचायत समिति में 40 ग्राम पंचायतें होती थी. पंचायतों के पुनर्गठन के बाद ही पंचायत चुनाव होंगे. ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों जिला परिषदों का पुनर्गठन होगा.

राजस्थान में अब 7 संभाग व 41 जिले रहेंगे. सरकार ने नवसृजित 3 संभाग और 9 जिले निरस्त किए है. दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, अनूपगढ़, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण और सांचौर जिला खत्म होगा. सरकार ने पाली,सीकर और बांसवाड़ा संभाग को खत्म किया है. नए बने जिलों में बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, फलौदी, सलूंबर जिला यथावत रहेंगे. SI भर्ती को लेकर एजेंडा नहीं था. कोर्ट में मामला विचाराधीन है.

जिलों का सीमांकन दुबारा नहीं:
तबादलों पर बैन हटने का सकारात्मक विचार हुआ है. समय पर निर्णय की जानकारी दी जाएगी. जिलों का सीमांकन दुबारा नहीं होगा. जनवरी के अंतिम सप्ताह में विधान सभा सत्र होगा. आने वाले जनवरी के अंतिम सप्ताह में विधानसभा सत्र आहूत होगा. वर्तमान में मौजूद 41 जिलों का सीमांकन दोबारा नहीं किया जाएगा.

पूर्ववर्ती सरकार ने की जनसंख्या की अनदेखीः
मापदंडों की अनदेखी कर पूर्ववर्ती सरकार ने नए जिले बनाए थे. जनसंख्या की अनदेखी की थी. नए जिलों में पद सृजित नहीं किए. नए भवन की उपलब्धता नहीं थी बजट नहीं था. सिर्फ 18 विभागों में पद सृजित हुए. कमेटी ने सिफारिश का अनुमोदन किया है. 17 नए जिलों व 3 संभागों की जरूरत नहीं है. पिछली सरकार ने अंतिम समय में जिले बनाए थे. यह घोषणा व्यवहारिक नहीं थी. पंवार कमेटी ने भी बताया नये जिले-संभाग व्यवहारिक नहीं है. नये जिलों और संभाग की आवश्यकता नहीं.

पूरे 5 साल में 4 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी. अब कार्यकाल में 10 लाख बेरोजगारों को रोजगर के अवसर दिए जाएंगे. पांच वर्ष में 10 लाख युवाओ को रोजगार के अवसर देगें.

  • Related Posts

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज जालोर जिले के मोरसीम गांव में शादी समारोह में डांस कर रही बिजनेसमैन की…

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित बीकानेर। बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में फरार आरोपियों…

    You Missed

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

    राजस्थान में 28 और 30 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट