शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में इस जगह हुक्का बार पर पुलिस का छापा, नौ लोगों को देर रात पकड़ा

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में इस जगह हुक्का बार पर पुलिस का छापा, नौ लोगों को देर रात पकड़ा

​​​​​​श्रीगंगानगर। शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को हुक्का बार पर छापा मारकर यहां हुक्के के कश भर रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हुक्का बार शहर में सूरतगढ़ रोड पर न्यू क्लॉथ मार्केट के सामने एक कंपनी के शोरूम के ऊपर चल रहा था। खुले में शराब पीते पाए जाने पर 23 अन्य लोगों को भी पुलिस एक्ट में गिरफ्तार किया गया, वहीं चार लोगों को मोटर व्हीकल एक्ट में शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा। कार्रवाई के इंचार्ज एएसपी रघुवीर शर्मा थे।

उन्होंने रात करीब आठ बजे कार्रवाई करने वाली टीम के मैंबर्स को ऑफिस बुलाया। एसपी ऑफिस के स्टाफ, डीएसटी फर्स्ट और सैकिंड व ट्रैफिक की टीम गठित कर उन्हें पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद टीमों को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। टीम के पास शिव चौक के नजदीक एक शोरूम के ऊपर जोकर रूफ टॉप हुक्का बार संचालित होने की जानकारी थी। इस पर डीएसटी के एक कांस्टेबल को रैकी के लिए भेजा गया। जब डीएसटी कांस्टेबल ने हुक्का बार संचालित होने की जानकारी टीम को दी तो टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा