बीकानेर: 16 वर्षीय नाबालिग को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

बीकानेर: 16 वर्षीय नाबालिग को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग को एक आरोपी उसके घर से ले गया और पहले रामदेवरा व फिर अपने घर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता व उसके माता पिता ने थाने पहुंच कर आरोपी व सह-आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि पीड़िता ने गांव बिग्गा निवासी इमीचंद पुत्र लालाराम नायक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गत 1 अप्रैल व 2 अप्रैल की मध्यरात्रि को करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच आरोपी गाड़ी लेकर उसके गांव आया। उसे बहला फुसलाकर अपने साथ रामदेवरा ले गया।

गाड़ी चालक जिसका वह नाम नहीं जानती उसके साथ था। वहां आरोपी युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया व उसके बाद 3 अप्रैल को अपने गांव बिग्गा ले आया। जहां उसने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी के माँ बाप व भाई हड़मान व जीजा भानीराम ने किसी को बताने पर माता पिता सहित जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता के डेढ़ माह से गुमसुम रहने पर उसकी माता द्वारा पूछे जाने पर उसने 19 मई को पूरी बात बताई। पुलिस ने पीड़िता की परिवाद पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दे दी है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी