बीकानेर: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क पर बिखरे बॉडी पाट्‌र्स को बोरी में भरकर ले गई पुलिस

बीकानेर: ट्रेलर की टक्कर से बाइक युवक की मौत, सड़क पर बिखरे बॉडी पाट्‌र्स को बोरी में भरकर ले गई पुलिस

राजस्थानी चिराग। ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। रोड पर उसका पेट से ऊपर का हिस्सा अलग और नीचे का हिस्सा अलग जाकर गिरा। सड़क खून से लाल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी सकते में आ गई। शव को समेटकर बोरियों में भरकर ले जाया गया। घटना बीकानेर के कोलायत में सोमवार रात 11 बजे कोलायत से 2 किलोमीटर दूर कोलायत-झझू ग्रामीण सड़क पर हुई।

जानकारी के अनुसार- पुलिस ने शव को कोलायत के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

सामने से आ रहे ट्रेलर ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार- चक विजयसिंहपुरा गांव (बीकानेर) निवासी संपत नायक (30) पुत्र भंवरलाल सोमवार रात झझू गांव से बाइक से कोलायत जा रहा था। संपत मजदूरी और ड्राइवरी का काम करता था। इस दौरान रात 11 बजे सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।

संपत को इतनी तेज टक्कर लगी कि उसके दो टुकड़े हो गए। ऊपर का हिस्सा 10 फीट दूर जाकर गिरा। ट्रेलर का ड्राइवर गाड़ी भगा ले गया। कुछ दूर जाकर वह ट्रेलर छोड़ भाग गया। संपत की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने एक्सीडेंट देख कोलायत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठवाकर कोलायत अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। ट्रेलर को पुलिस ने जब्त कर लिया। संपत के परिजन को पुलिस ने सूचना दी। मौके पर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल लखपत ने बताया कि शव की हालत बहुत बुरी थी। सड़क पर खून फैला था। दोनों हिस्से अलग होकर दूर गिरे। शव ले जाने के लिए बोरी मंगवाई गई। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी