बीकानेर: युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशा देकर किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील क्लिप

बीकानेर: युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशा देकर किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील क्लिप

बीकानेर। दवा लेने घर से निकली युवती को रास्ते में कोल्डड्रिंक्स में नशा देकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जामसर पुलिस थाने के एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब एक माह पूर्व वह दिन में घर से दवा लेने के लिए अपने गांव से जामसर की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में याकूब शाह मिला। उसने बाइक पर छोड़ने का कहकर बैठा लिया। रास्ते में एक जगह युवती को कोल्डड्रिंक्स पिलाई जिससे वह बेसुध हो गई। इस दौरान सुनसान जगह पर युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील क्लिप बना ली। बाद में युवती को ब्लैकमेल करने लगा और शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की रिपोर्ट पर जामसर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी