बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से पिता-पुत्री की मौत, इस महीने नौ लोगो की हो चुकी है डूबने से मौत    

बीकानेर: पानी की डिग्गी में डूबने से पिता-पुत्री की मौत, इस महीने नौ लोगो की हो चुकी है डूबने से मौत    

बीकानेर। बीकानेर में लगातार पानी में डूबने से लोगों की मौत हो रही है। जिसके चलते अब सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे है। दो दिनों पहले पूगल में नानी-दोहिते की डूबने से मौत हो गयी। वहीं बज्जू क्षेत्र में रिश्ते में भाई-बहन की डूबने से मौत हो गयी। जिसके बाद नाल पुलिस थाना क्षेत्र के बच्छासर में पिता और पुत्री की डूबने से मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है। जहा पर बेटी को बचाने डिग्गी में उतरे पिता की भी मौत हो गयी। मृतकों की पहचान कपूरीसर निवासी गोरखाराम मेघवाल और उनकी 22 वर्षीय पुत्री सुशीला के रूप में हुई है। गोरखाराम बच्छासर में अपने ससुर परमेश्वर राम की जमीन पर खेती का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, देर रात सुशीला खेत में बनी डिग्गी पर पानी भरने गई थीं, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गईं। बेटी को बचाने के प्रयास में गोरखाराम भी डिग्गी में उतर गए। इस दौरान दोनों की डूबने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले। नाल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक रहस्यमयी छाया ग्रह माना जाता है. राहु की तरह…

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार जयपुर पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सीएसटी (CST) टीम ने गुरुवार को कार्रवाई…

    You Missed

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: ट्रैक्टर से टक्कर मारने और कुचलने का प्रयास, तीन नामजद सहित अन्य पर मामला

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या