बीकानेर को सुबह-सुबह मिली ये बड़ी सौगात, पढ़े पूरी खबर

बीकानेर को सुबह-सुबह मिली ये बड़ी सौगात, पढ़े पूरी खबर

बीकानेर से दिल्ली के लिए एक बार फिर फ्लाइट शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इसके लिए पिछले दिनों नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय से संपर्क किया था। इसके बाद इंडिगो कंपनी ने बीकानेर से नियमित सेवा देने का निर्णय किया है। शुक्रवार से ये सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो कंपनी के ऑफिस पहुंचकर हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वे खुद और उनके निकटवर्ती लोग इसी फ्लाइट से बीकानेर के लिए रवाना हुए। दिल्ली से बीकानेर फ्लाइट संख्या 6E-7442 सुबह 8:25 बजे रवाना होगी और 9:45 बजे बीकानेर पहुंचेगी। पहली फ्लाइट बीकानेर पहुंच चुकी है। बीकानेर से दिल्ली – फ्लाइट संख्या 6E-7443 सुबह 10:05 बजे रवाना होगी और हर रोज 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इस बार समय अनुकूल
अब तक बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट का समय अनुकूल नहीं था। दोपहर में बीकानेर से रवाना होने के बाद शाम को दिल्ली पहुंचना होता था। ऐसे में नई दिल्ली में कार्यवश जाने वाले यात्री को एक दिन पहले निकलना पड़ता था। इससे बेहतर था कि वो रात को जाने वाली रेल से ही सुबह सराय रोहिल्ला पहुंच जाता, जहां से अपना काम निपटाकर रात को वापस बीकानेर के लिए रवाना हो जाता।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी