बीकानेर में इस जगह पुलिस से फिर भिड़े भाजपा नेता, खड़ी बाइक का चालान काटने पर सुनाई खरी-खरी

बीकानेर में इस जगह पुलिस से फिर भिड़े भाजपा नेता, खड़ी बाइक का चालान काटने पर सुनाई खरी-खरी

भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया एक बार फिर पुलिस से भिड़ गए हैं। इस बार भी पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला रास्ते में खड़ी एक बाइक का चालान काटने का है। घटना दो दिन पुरानी है लेकिन अब वीडियो वायरल हो रहा है। रास्ते में खड़ी बाइक के चालान काटने को लेकर भाजपा नेता और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना भुट्टों के चौराहे की बताई जा रही है। आरोप है कि पुलिस ने खड़ी गाड़ी का चालान कर दिया। जिसके बाद भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया के नेतृत्व में इंद्रा कॉलोनी के लोगों ने रोष जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस चालान के नाम पर आमजन को परेशान कर रही है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता मेड़तिया व यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण एवं सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह चारण से जोरदार बहस हुई। मेड़तिया ने कहा कि यातायात पुलिस भुट्टों के चौराहे से तीर्थस्तंभ की तरफ जाने वाले तिराहे पर खड़ी रहती है। कॉलोनी के लोग सब्जी-दूध व अन्य चीजों की खरीदारी करने आते हैं तो उनके चालान बनाकर उन्हें परेशान कर रही है।

मेड़तिया ने पुलिस पर नशा तस्करों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया। कहा कि खुलेआम नशा बिक रहा है, लेकिन पुलिस केवल चालान पर ध्यान देती है और वो भी खड़ी गाड़ियों के। पुलिस पर आरोप लगाए कि खुलेआम बंधी ली जा रही है। पुलिस नशा और अवैध हथियार तस्करी करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर केवल चालान बनाकर आमजन को परेशान कर रही है। मेड़तिया का आरोप है कि बीते करीब एक पखवाड़े में इंद्रा कॉलोनी क्षेत्र में 9 घटनाएं हो गई है। जिनमें अवैध हथियार, मादक पदार्थ, लूट सहित अन्य अपराध शामिल हैं, लेकिन पुलिस ने सब्जी-दूध लेने जाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर इतिश्री करना चाहती है।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा