शहर में इस जगह आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाते चार गिरफ्तार, 85 लाख की पर्चियां बरामद

शहर में इस जगह आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाते चार गिरफ्तार, 85 लाख की पर्चियां बरामद

जयपुर। शाहपुरा पुलिस ने शुक्रवार को लोचूकाबास स्थित एक फार्म हाउस में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली करते हुए चार सट्टोरियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 85 लाख के हिसाब-किताब की पर्ची व 60200 रुपए नकद बरामद किए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, 14 मोबाइल सिम, सट्टा सामग्री, एक थार जीप, एक मोटरसाइकिल एक स्कूटी जब्त की। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि आईपीएल मैचों को देखते हुए सट्टोरियों पर कार्रवाई के निर्देश दे रखे थे। जिस पर शाहपुरा डीएसपी मुकेश चौधरी के सुपरविजन और थानाप्रभारी हेमराज गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। जिस पर जानकारी में आया कि गत कई दिनों से शाहपुरा थाना क्षेत्र में आईपीएल का सट्टा चल रहा है। पुलिस ने जानकारी जुटाई कि जयपुर दिल्ली हाईवे के नजदीक लोचूकाबास में विजय कुमार अग्रवाल पुत्र जुगलकिशोर शर्मा के फार्म हाउस में आईपीएल के मैचों पर ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली का काम चल रहा है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आईपीएल के मैचों पर ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली का काम करने वाले चार अभियुक्त भानु कुमार अग्रवाल पुत्र विजय कुमार अग्रवाल निवासी शाहपुरा, मनोज चौधरी पुत्र शंकरलाल जाट निवासी चिमनपुरा, सतीश पुत्र रामजीलाल ब्राह्मण निवासी राजावास तन दौलतपुरा, विजय पुत्र सुरेश महाजन निवासी मनोहरपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखते ही सट्टोरिया भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उक्त गिरोह में शामिल फरार अभियुक्त विक्रम उर्फ गुल्लू माली निवासी शाहपुरा की तलाश जारी है। सट्टेबाजी के लिए जरीये फोन लाइन व सट्टा भाव देने वाले बडे सटोरियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार