बीकानेर: उसने रात को भी… पत्नी के इस खौफ से भागा पति, लैटर ने खोला खौफनाक राज
पति और पत्नी के विवाद का एक और मामला सामने आया है। पत्नी के द्वारा मर्डर किये जाने के डर से एक पति फरार हो गया। उसकी दुकान के गल्ले से एक लैटर बरामद हुआ, उसे पढ़ने के बाद परिवार तुरंत पुलिस के पास दौड़ा और जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला बीकानेर जिले के खाजूवाला इलाके का है। घटना हैरान करने वाली है।
मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर एक में चाय की दुकान चलाने वाले रघुवीर और उसके परिवार का यह मामला है। रघुवीर कल सवेरे से दुकान से लापता है। दुकान पर काम करने वाले स्टाफ ने इसकी जानकारी परिवार को दी और बताया कि गल्ले से एक लैटर मिला है। उसमें पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ काफी कुछ लिखा हुआ है। इस लैटर की जानकारी मिलते ही परिवार में मानों हड़कंप मच गया।





