बीकानेर में आईजी की टीम की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से करीब एक करोड़ की अवैध शराब की जब्त
बीकानेर। बीकानेर में आईजी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे एक ट्रक को जब्त कर एक को गिरफ्तार किया है। आईजी ओमप्रकाश के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार भदौरिया के सुपरविजन में आईजी की स्पेशल टीम ने बड़ी कारवाई करते हुए करीब एक करोड़ की अवैध शराब जब्त की है। आईजी की स्पेशल टीम के प्रभारी सुरजीत सिंह की टीम ने नापासर पुलिस के सहयोग से भारतमाला एक्सप्रेस वे पर लकड़ी के बुरादे के नीचे शराब से भरा ट्रक को जब्त कर ङ्क्षहदौर निवासी अब्दुल गभार पुत्र जुनाब अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास ट्रक में से 980 कॉर्टून जब्त किए है। पुलिस ने अवैध शराब की कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रूपए आंकी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी सुरजीत कुमार, नापासर एसएचओ सुषमा, विमलेश कुमार, बाबुलाल, मनोज, आत्माराम, धर्मपाल, सीताराम, सुखजोत शामिल रहें।




