मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर को दी सौगातें, पीबीएम के लिए भी हुई घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर को दी सौगातें, पीबीएम के लिए भी हुई घोषणा

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान लूणकरणसर क्षेत्र के विकास को नया आयाम देने वाली कई घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को बल मिलेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने इन घोषणाओं पर प्रसन्नता जताई है तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने लूणकरणसर में सावित्री बाई फुले छात्रावास के निर्माण की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र की छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। इसके अलावा जैतपुर (राईका चक) – शेरपुरा – 19 एमकेडी संपर्क सडक़ के निर्माण के लिए 8 करोड़ 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यह सडक़ बन जाने से ग्रामीण इलाकों का मुख्य मार्ग से संपर्क मजबूत होगा और आवागमन सुविधाजनक होगा।
इसी प्रकार कीकासर से गारबदेसर (जिला बीकानेर) वाया कँवलासर 0/0 किमी से 17/0 किमी तक मिसिंग लिंक सडक़ निर्माण के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपये की घोषणा की गई है। इससे क्षेत्र के कई गांव मुख्य सडक़ नेटवर्क से जुड़ेगा और स्थानीय विकास को सहयोग मिलेगा।
इन घोषणाओं पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह घोषणाएं लूणकरणसर के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

पीबीएम में स्थापित होगी न्यूरो कैथ लैब, मंत्री गोदारा ने पीबीएम में गत दिनों आयोजित बैठक के दौरान भिजवाए थे प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने पीबीएम अस्पताल में न्यूरोपैथी कैथ लैब की स्थापना तथा रेटिना सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 7 करोड़ रुपए की घोषणा की है। खाद्य मंत्री ने गत दिनों पीबीएम अस्पताल में आयोजित बैठक के दौरान इसके लिए प्रस्ताव प्राप्त करते हुए सरकार को भिजवाए थे। इस आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा बीकानेर में न्यूरो कैथ लैब की स्थापना की घोषणा की गई है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का आधुनिक उपचार स्थानीय स्तर पर संभव होगा। इसी प्रकार रेटिना सर्जरी के उपकरणों की उपलब्धता से आंखों की गंभीर बीमारियों का आधुनिक और सटीक इलाज स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा और मरीजों को अन्यत्र रेफर होने की जरूरत कम होगी।

  • Related Posts

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर, 13 अप्रैल। दैनिक राजस्थानी चिराग में पिछले कई दिनों से बीकानेर जिले में खुले रूप से चल रहे क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार को लेकर समाचार प्रकाशित किये गये…

    बीकानेर में इस जगह रेल पटरियों पर लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह रेल पटरियों पर लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार बीकानेर। रेल पटरियों पर लापरवाही एक बार फिर भारी पड़ गई। सूडसर-नापासर के बीच…

    You Missed

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    दैनिक राजस्थानी चिराग की खबर का असर पुलिस हुई सक्रिय, नोखा मंडी के सट्टोरियों पर पड़े छापे

    बीकानेर में इस जगह रेल पटरियों पर लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह रेल पटरियों पर लापरवाही पड़ी भारी, आरपीएफ ने एक को किया गिरफ्तार

    मंगल-चंद्र की युति लाएगी धन लाभ, बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

    मंगल-चंद्र की युति लाएगी धन लाभ, बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

    बीकानेर में इस जगह दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक को कुचला, हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत

    बीकानेर में इस जगह दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक को कुचला, हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत

    बीकानेर : सूनसान जगह पर सडक़ किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

    बीकानेर : सूनसान जगह पर सडक़ किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी 

    बीकानेर: पुलिस का स्पा सेंटरों पर लगातार कार्यवाही, फिर मारी रेड दो युवतियां सहित पांच जनों को दबोचा

    बीकानेर: पुलिस का स्पा सेंटरों पर लगातार कार्यवाही, फिर मारी रेड दो युवतियां सहित पांच जनों को दबोचा