बीकानेर: हाइवे पर आईपीएस से मांगी रिश्वत, चार यातायात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बीकानेर: हाइवे पर आईपीएस से मांगी रिश्वत, चार यातायात पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बीकानेर। यातायात पुलिस पर वाहन चालकों से चौथ वसूली के आरोप तो लगते रहते है लेकिन आईपीएस से ही रिश्वत मांग लेने का मामला शुक्रवार को चर्चा में आया। वाकया जयपुर रोड पर एक गाड़ी में सादावर्दी में सवार आईपीएस अधिकारी के साथ घटित हुआ। इसके बाद यातायात पुलिस के चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों ने गत 14 जून को जयपुर जा रहे एक आईपीएस अधिकारी की गाड़ी को हाइवे पर रोका था। सादावर्दी में होने से पुलिसकर्मियों ने आईपीएस को नहीं पहचाना। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए इस आईपीएस अधिकारी को चालान कर डर दिखाया। गाड़ी छोड़ने के बदले रिश्वत की मांग की। बाद में अधिकारी ने अपना परिचय दिया तो पुलिस कर्मियों की पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने माफी मांग कर अधिकारी को राजी करने का प्रयास किया। बाद में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी को घटनाक्रम के बारे में पता चल गया। इस तरह मामला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के संज्ञान में आया। उन्होंने चारों पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें यातायात पुलिस का एक हवलदार और तीन सिपाही शामिल है।

  • Related Posts

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को आज एसएमएस हॉस्पिटल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। राज्यपाल आज अपनी…

    बीकानेर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली करवाया

    बीकानेर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली करवाया बीकानेर। बीकानेर शहर के जूनागढ़ किले के पीछे स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की…

    You Missed

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आईसीयू में भर्ती, रूटीन जांच करवाने गए थे

    बीकानेर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली करवाया

    बीकानेर पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली करवाया

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    आज राहु के नक्षत्र में जाएंगे बुध, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

    कमर्शियल गैस सिलेंडर का ऑर्डर बंद, शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता

    कमर्शियल गैस सिलेंडर का ऑर्डर बंद, शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता

    शहर में इस जगह लग्जरी विला में चल रहा था ये काम, इतने लोगों को पकड़ा

    शहर में इस जगह लग्जरी विला में चल रहा था ये काम, इतने लोगों को पकड़ा

    अब डिलीवरी के इतने दिन बाद ही बुक होगा दूसरा सिलेंडर, सरकार ने ईरान जंग के बीच लिया फैसला

    अब डिलीवरी के इतने दिन बाद ही बुक होगा दूसरा सिलेंडर, सरकार ने ईरान जंग के बीच लिया फैसला