टेलीग्राम अकाउंट हैक कर भेज रहे अश्लील कंटेंट, कर रहे रुपए की मांग, आप ऐसे बरतें सावधानी

टेलीग्राम अकाउंट हैक कर भेज रहे अश्लील कंटेंट, कर रहे रुपए की मांग, आप ऐसे बरतें सावधानी

साइबर ठग ठगी के लिए आये दिन नित नए तरीके अपना रहे है। अब साइबर ठग ठगी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए टेलीग्राम अकाउंट हैक कर अश्लील कंटेंट व साइट भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। साइबर ठग टेलीग्राम अकाउंट हैक कर कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए उन्हें अश्लील कंटेंट भेज रहे है। ताकि वह लोगों को आसानी से ठगी का शिकार बना सके। पुलिस कर्मी व ईंट भट्ठा व्यवसायी के टेलीग्राम अकाउंट किये हैक : साइबर ठगों ने बुधवार को बहरोड़ क्षेत्र में ही एक पुलिसकर्मी व ईंट भट्ठा व्यवसायी के टेलीग्राम अकाउंट हैक कर लोगों को अश्लील साइट व कंटेंट भेजे जा रहे थे। टेलीग्राम अकाउंट हैक होने को लेकर पुलिस कर्मी व ईंट भट्ठा व्यवसायी ने बताया कि उनके टेलीग्राम अकाउंट हैक कर साइबर ठग उनके कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को अश्लील साइट व कंटेंट भेज रहे थे।जिसके माध्यम से साइबर ठग अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बना रहे थे।लेकिन कुछ लोगों ने समय रहते ही उन्हें टेलीग्राम अकाउंट के हैक होने की सूचना दी। जिसके कारण उन्होंने तुरंत मोबाइल से टेलीग्राम डिलीट कर दिया और फोन को रिस्टार्ट किया।

साइबर सेल के अधिकारी ने बताया कि साइबर ठग विभिन्न तरह के मालवेयर व वायरस फोन पर भेज कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। इसके लिए वह एपीके फाइल के माध्यम से मालवेयर व वायरस भेजते है और इन्हें डाउनलोड करते हुए मोबाईल फोन का सपूर्ण एक्सेस साइबर ठगों के पास चला जाता है। ऐसे में मोबाइल फोन पर आने वाले किसी भी तरह के एपीके फाइल, अनजान लिंक न तो डाउनलोड करे और नहीं उन्हें खोले।ताकि साइबर ठगी की घटनाओं से बचा जा सके।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार