बीकानेर: अचानक ऐसा क्या हुआ की 35 वर्षीय युवक की नींद में ही हो गई मौत

बीकानेर: अचानक ऐसा क्या हुआ की 35 वर्षीय युवक की नींद में ही हो गई मौत

बीकानेर। नापासर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय युवक की नींद में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कानाराम पुत्र नाथूराम मेघवाल, निवासी नापासर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात को सामान्य रूप से सोया था, लेकिन सुबह उठ नहीं पाया। जानकारी के अनुसार, कानाराम बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ बाजार में सीट कवर बनाने वाली दुकान पर मुनीम के रूप में कार्यरत था। वह पिछले एक सप्ताह से अपने नापासर स्थित घर आया हुआ था और रविवार शाम ही बीकानेर लौटा था।

रात को भोजन करने के बाद कानाराम सो गया, लेकिन जब सुबह नंदलाल राजपूत ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई मोहनलाल मीणा और जवान राकेश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और शव को उपजिला अस्पताल भेजा गया।

प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक से मौत का माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा… बीकानेर। नोखा के बुधरो की ढाणी निवासी रामनिवास बिश्नोई ने पावर ग्रिड भादला 3 ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग फरवरी 2026 का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. इस समय…

    You Missed

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली