बीकानेर: इतने महीने तक बंद रहेगा ये रेलवे फाटक, ट्रैफिक डायवर्ट होगा

बीकानेर: इतने महीने तक बंद रहेगा ये रेलवे फाटक, ट्रैफिक डायवर्ट होगा

बीकानेर। लालगढ़ रेलवे ओवरब्रिज बनने के कारण रेलवे फाटक 3 से 4 महीने के लिए बंद होने वाला है। आरएसआरडीसी ने फाटक का ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है। अब कलेक्टर को इसका निर्णय करना है। पिछली बार ब्रिज की शटरिंग गिर गई थी इसलिए सुरक्षा लिहाज से ये जरूरी है।
दरअसल 2017 से लालगढ़ रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए 82 करोड़ रुपए से काम शुरू हुआ था। बीच में एक निजी प्रॉपर्टी और शटरिंग गिरने के कारण काम रुका रहा। अब जब सारी समस्याएं दूर हुईं तो वापस करीब 30 करोड़ का टेंडर कर ओवरब्रिज का काम शुरू हुआ है। निर्माण के दौरान कोई घटना ना हो इसके लिए पुल के नीचे का ट्रैफिक डायवर्जन होना है।

ये वो रास्ता है जो लोग मंडी से लेकर मुक्ताप्रसाद और रामपुरा की ओर जाते हैं। रामपुरा, मुक्ताप्रसाद से लेकर पूगल से आने वाले लोग भी इस रास्ते को पकड़ते हैं। इसलिए जब ये फाटक बंद होगा तो पूगल से आने वाले पूगल फांटे से गजनेर रोड होते हुए आए‌ंगे। अनाज मंडी से लालगढ़ की ओर जाने वाले इंदिरा कॉलोनी और सुभाष पुरा होकर या सीधे श्रीगंगानगर चौराहे होते हुए पूगल रोड होते हुए रामपुरा-मुक्ताप्रसाद जा सकते हैं। ये परेशानी करीब 3 से 4 महीने तक रहेगी। हालांकि फाटक कब से बंद होगा इसका निर्णय अभी तक नहीं हुआ। रुकावट ना होती तो जून 2020 में पुल का काम पूरा होना था।

  • Related Posts

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी जयपुर। राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो…

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात करीब बारह बजे नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति…

    You Missed

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट, जानिए कहां जारी की गई चेतावनी

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    बीकानेर में हाईवे पर ट्रक-ट्रेलर से भिड़ी कार, एक गंभीर घायल

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा समय

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    बदलने वाली है सूर्य और शुक्र की चाल, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा!

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां

    राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक स्कूलों में रहेगी छुट्टियां