बीकानेर: जमीन पर गिराया और चाकू से कर दिया जानलेवा हमला

बीकानेर: जमीन पर गिराया और चाकू से कर दिया जानलेवा हमला
बीकानेर। नोखा के पारवा गांव में एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला करने से घायल होने का मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट भी शुक्रवार को दी गई। पारवा निवासी हिम्मत सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने बताया कि शाम करीब सात बजे करणी सिंह पुत्र जसवंतसिंह अपनी भेड़-बकरियां चराकर ला रहा था। घर जाते समय रास्ते में गांव के मुय गुवाड़ में गोपीकिशन पुत्र मुरलीदास साध की दुकान के पास पहुंचा, तो बाहर रखी सब्जी में एक बकरी ने मुंह मार दिया। इससे नाराज होकर उसके भाई करणी सिंह से गालीगलौच करने लगे। उसने कहा कि जो नुकसान हुआ है, उसका पैसा देने को तैयार है। इतने में तीन-चार लोगों ने आकर उसके भाई को जमीन पर गिराकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उसने शोर मचाया, तो वह भागकर पहुंचा, वहां नारायणराम पुत्र मानाराम भार्गव के साथ अचल सिंह पुत्र राजूसिंह, हलपुदास, गोपीकिशन आदि उसके भाई करणी सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। स्थानीय लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। वह घायलवस्था में करणी सिंह को लेकर नोखा के राजकीय जिला अस्पताल में पहुंचा, वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने