बीकानेर: पत्नी पर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को जहर देने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर: पत्नी पर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को जहर देने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में शादी के महज दो माह बाद पति को कथित रूप से जहर देकर मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पत्नी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बंगला नगर निवासी करणाराम कुम्हार ने मुक्ताप्रसाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पुत्र श्यामलाल की शादी करीब दो माह पूर्व कोलायत क्षेत्र के माधोगढ़ निवासी हड़मानाराम की पुत्री भगवती के साथ हुई थी। परिवादी का आरोप है कि शादी के बाद से ही भगवती अपने पति से विवाद करती रहती थी। 22 मई को भगवती ने अपने कथित बॉयफ्रेंड मानक और हरी के साथ मिलकर श्यामलाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची तथा सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया।

जहरीला पदार्थ खाने के बाद श्यामलाल की तबीयत बिगड़ गई। पहले उसका घर पर उपचार कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकीय जांच के दौरान जहर दिए जाने की आशंका सामने आई। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में भगवती का मोबाइल फोन जांचने पर उसमें मानक और हरी के साथ हुई चैटिंग मिली, जिसमें कथित रूप से श्यामलाल को जहर देने संबंधी बातचीत दर्ज थी।

मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई रतनाराम को सौंपी गई है। वहीं पीड़ित श्यामलाल का उपचार पीबीएम अस्पताल में जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और बिना वैध…

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन