मंत्री के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की

मंत्री के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की

भरतपुर में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत के सामने हंगामा हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही उच्चैन SDM सुश्री धारा के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्टर कमर चौधरी ने भीड़ को हटाकर मंत्री को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया। हंगामा शुक्रवार सुबह मास्टर अदितेंद्र स्कूल में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर हो रहे कार्यक्रम में हुआ। दरअसल, गांव फतेहपुर में 4 नवंबर को रात्रि चौपाल हुई थी। रात्रि चौपाल में महिलाओं ने बिजली, पानी, सड़क की समस्या को लेकर SDM से शिकायत की थी। शिकायत सुनने के बाद जब SDM वहां से जाने लगी तो, पंचायत समिति सदस्य दिनेश भातरा सहित गांव की महिलाओं ने SDM की गाड़ी को रोक लिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को समझाया और SDM को वहां से निकाला। 5 नवंबर को SDM ने पंचायत समिति सदस्य दिनेश भातरा के खिलाफ उच्चैन थाने में FIR दर्ज कराई। इसके बाद विधायक जगत सिंह ने 6 नवंबर को मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर SDM की कार्यशैली पर सवाल उठाए और उसे हटाने की मांग की। मामले में मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि हमारे पंचायत समिति के सदस्य, जिला मंत्री और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं से मेरी मुलाकात हुई। उनका कहना है कि SDM ने कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मैंने कार्यकर्ता की बात सुनी है और जिला प्रशासन से कहा है- आगे से इस तरह की पुनरावृति न हो। ऊपर भी मैंने बताया कि इस तरह के अधिकारी है, जांच करके कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Related Posts

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा… बीकानेर। नोखा के बुधरो की ढाणी निवासी रामनिवास बिश्नोई ने पावर ग्रिड भादला 3 ट्रांसमिशन लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग फरवरी 2026 का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय नजरिए से काफी खास माना जा रहा है. इस समय…

    You Missed

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    बीकानेर: इन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, किसान ने कहा…

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    फरवरी के आखिरी में बुध, शुक्र, शनि, गुरु सहित 6 ग्रह बनाएंगे ये संयोग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 23 फरवरी से इन 4 राशियों में बनेगा धन योग

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    बीकानेर: अब ऐसे आएगा चालान, पढ़े ये खास खबर

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    युवती की हत्या कर फंदे से लटका युवक, लड़की के सिर से बह रहा था खून

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली

    बीकानेर में कमरे पर सो रहे युवक की सिर-फोड़कर हत्या, लोहे का पाइप मारकर जान ली