भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-बाइक की भिड़ंत, दो की मौत, हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग

भीषण सड़क हादसा: बोलेरो-बाइक की भिड़ंत, दो की मौत, हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग

चूरू। बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना चूरू जिले के सरदारशहर थाना क्षेत्र की है।सरदारशहर थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया- घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है। रतनगढ़ की ओर जाने वाले मेगा हाईवे पर जीवनदेसर बस स्टैंड के पास सरदारशहर की ओर जा रही बोलेरो और रतनगढ़ की ओर बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरदारशहर के बनवारी लाल और देराजसर गांव के मुरारीलाल के रूप में हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एम्बुलेंस की मदद से दोनों शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं बोलेरो सवार सभी घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। थाना अधिकारी ने बताया-दमकल की मदद से बोलेरो में लगी आग पर काबू पाया गया। मौके से वाहनों को हटाकर रास्ते को सुचारू कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल