बॉलीवुड़ अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड़ अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

राजस्थानी चिराग।बॉलीवुड़ अभिनेता सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई के ट्रांसपोर्ट विभाग के वर्ली स्थित कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज के जरिए दी गई है। धमकी भरे इस मैसेज में न केवल सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई, बल्कि यह भी कहा गया कि हमलावर उनके घर में घुसकर उन पर हमला करेंगे। इतना ही नहीं, अभिनेता की कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मैसेज भेजने वाले की पहचान करने और उसे जल्द से जल्द पकडऩे के लिए जांच शुरू कर दी है। बता दे कि सलमान खान लगातार लॉरेंस गैंग के निशाने पर है। लॉरेंस गैंग के शूटर बीते अप्रैल में उनके घर पर फायरिंग भी कर चुके है। हालांकि इस बार मिली धमकी में धमकी देने वालों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

  • Related Posts

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh और फिल्म Don 3 को लेकर विवाद लगातार गहराता…

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    You Missed

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    शहर के स्पा सेंटरों से पकड़ी गईं थाईलैंड, युगांडा और लाओस की 9 महिलाएं

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन