इतने लाख में बदलेंगे डिवाइडरों पर टूटे पड़े पोल, जारी हुए टेंडर

इतने लाख में बदलेंगे डिवाइडरों पर टूटे पड़े पोल, जारी हुए टेंडर

बीकानेर। शहर के डिवाइडरों पर टूटे पड़े पोल बदले जाएंगे। खासकर वो पोल जिन पर रोड लाइटें लगाई जाती हैं। नगर निगम ने इसके लिए सोमवार को टेंडर जारी किया। 25.99 लाख लाख रुपए से शहर के 70 पोल नए लगाए जाएंगे। इन सभी 70 पोलों को बदलने के लिए 25.99 लाख की निविदा बनाई गयी थी जिसे आयुक्त और मेयर दोनों ने मंजूर कर दिया है। नगर निगम प्रकाश व्यवस्था से जुड़े सभी कार्य दिवाली से पहले पूरे करने के प्रयास चल रहे हैं। 70 पोल लगने के बाद इन पर लाइटें भी लगाई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि निगम ने 3000 लाइटों का भी टेंडर किया था और लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

करीब 700 लाइटें लगाई जा चुकी हैं। 2100 के ऊपर लाइटें वार्डों में लगाई जाएंगी। 100 लाइटें पीबीएम को आवंटित की गई हैं। कुछ लाइटें मुख्य मार्गों के लिए रखी गई हैं। लाइटें लगाने के लिए एक एप तैयार किया गया है। प्रत्येक लाइट को जीपीएस से जोड़ा जाएगा ताकि पता लग सके कि कितनी लाइटें लगी। कितनी काम कर रही हैं। मेयर सुशीला कंवर ने बताया कि दीवाली तक निगम शहर को अंधेरे से दूर रखने की कोशिश में जुटा है।

  • Related Posts

    भाजपा नेता की मौत,जमीन को लेकर विवाद में हुआ था हमला

    भाजपा नेता की मौत,जमीन को लेकर विवाद में हुआ था हमला जमीन की बात को लेकर भाजपा नेता पर पत्थर से हमला करने के मामले में अब भाजपा नेता की…

    राजस्थान के पूर्व मंत्री का निधन… इलाके में शोक की लहर, गहलोत और डोटासरा ने जताया दुख

    राजस्थान के पूर्व मंत्री का निधन… इलाके में शोक की लहर, गहलोत और डोटासरा ने जताया दुख राजस्थान के पूर्व मंत्री सोहन सिंह चौहान का लंबी बीमारी के बाद शनिवार…

    You Missed

    भाजपा नेता की मौत,जमीन को लेकर विवाद में हुआ था हमला

    भाजपा नेता की मौत,जमीन को लेकर विवाद में हुआ था हमला

    राजस्थान के पूर्व मंत्री का निधन… इलाके में शोक की लहर, गहलोत और डोटासरा ने जताया दुख

    राजस्थान के पूर्व मंत्री का निधन… इलाके में शोक की लहर, गहलोत और डोटासरा ने जताया दुख

    बीकानेर: एक ही रात में बदमाशों का कहर, पांच पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, लूट व तोड़फोड़ की वारदातें

    बीकानेर: एक ही रात में बदमाशों का कहर, पांच पेट्रोल पंपों को बनाया निशाना, लूट व तोड़फोड़ की वारदातें

    शहर में इस जगह भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

    शहर में इस जगह भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत