बीकानेर: देवर ने अपने भाई व मां की सहमति से भाभी के साथ किया दुष्कर्म

बीकानेर: देवर ने अपने भाई व मां की सहमति से भाभी के साथ किया दुष्कर्म

Gang rape of a minor returning from marriage party life saved when doctor  donated blood One accused arrested शादी से लौट रही नाबालिग से गैंगरेप,  डॉक्टर ने खून चढ़ाया तो बची जान;
राजस्थानी चिराग।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुरूवार को एक महिला ने अपने पति एवं सास की सहमति से अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता अपने पीहर कालूबास से अपनी मां के साथ थाने पहुंची व पुलिस को आपबीती बताते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि गत वर्ष 1 अप्रैल 2024 को उसका विवाह उसके पति से एवं उसकी छोटी बहिन का विवाह उसके देवर से हुआ था। बहिन की उम्र कम होने के कारण उसका मुकलावा नहीं किया गया। शादी के करीब 20 दिनों बाद उसका पति मजदूरी करने घर से बाहर गया तो पीछे से उसका देवर दोपहर का खाना खाने घर आया। सास बाहर दुकान पर चली गई तो देवर ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शाम को अपने पति के लौटने पर बताया तो उसने मुंह बंद रखने को कहा। इसके बाद आरोपी मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बाद में उसने अपनी सास से शिकायत की तो सास और पति ने उसके साथ मारपीट की व किसी को बताने पर उसके पीहर वालों को जान से मरवा देने की धमकी दी। ऐसे में वह गत 21 जुलाई 2024 को अपने पीहर आ गई एवं वापस ससुराल नहीं गई। अब पीडि़ता की मां ने उससे पूछा तो पीडि़ता ने डरते हुए सारी बात अपने परिजनों को बताई एवं थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक करेगें।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी