हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर

हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला बुलडोजर

सूरतगढ़। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की संपत्तियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। सिटी पुलिस ने नगरपालिका की मदद से सोमवार को वार्ड संख्या एक में एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा नगरपालिका की भूमि पर बनाए गए अवैध मकान को ध्वस्त किया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर में सिटी थाना प्रभारी सीआई दिनेश सारण की देखरेख में नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण रोधी दस्ते ने हिस्ट्रीशीटर रणजीत सिंह द्वारा राजकीय भूमि पर कब्जा कर बनाए गए 20 लाख रुपए कीमत के मकान को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। ध्वस्त किए गए मकान का मलबा भी जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मारपीट, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, ठगी सहित अन्य गंभीर धाराओं में 20 मुकदमे दर्ज हैं।

सीआई दिनेश सारण ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति पर कार्रवाई करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को लिखा गया था। नगरपालिका ने मकान के संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तीन नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन किसी भी नोटिस का जवाब नहीं मिला।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा